जशपुरनगर। CG News: कांसाबेल वन परिक्षेत्र के केनाडांड़ पंचायत के बढ़नीझरिया सिकीपानी गांव में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक नर हाथी की मौत हो गई।

CG News: जानकारी के अनुसार बीते कई दिनों से इस परिक्षेत्र में 40 हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा है। यह दल कल केनाडांड़ पहुँचा था। स्थानीय रहवासियों के अनुसार रात भर हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज सुनाई दे रही थी।

CG News: सुबह उठने पर ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़े हुए हाथी के शव पर पड़ी। अनुमान लगाया जा रहा है कि बढनीझरिया गांव से गुजरे 11 केव्ही बिजली आपूर्ति लाइन से हाथी का सूढ़ सम्पर्क में आने से घटना हुई होगी।

CG News: घटना की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुँच गए है। मृत हाथी के पोस्ट मार्टम और इसे दफनाने की तैयारी शुरु हो गई है।

See also  बस्तर में कुर्क होगी रोज वैली कंपनी की प्रॉपर्टी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।