CG-News-Online-ticket-portal-stalled-before-India-New-Zealand-ODI-resentment-among-cricket-lovers
CG-News-Online-ticket-portal-stalled-before-India-New-Zealand-ODI-resentment-among-cricket-lovers

रायपुर। CG News: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 21 जनवरी को रायपुर में पहली बार होने वाले इंटरनेशनल वनडे मैच को लेकर सरकारी एजेंसियां और क्रिकेट संघ का सिस्टम ही धराशायी हो गया। स्टेडियम की अव्यवस्था अब तक नहीं सुधरी है और टिकट को लेकर बड़ी बदइंतजामी सामने आई है।

CG News: टिकट के लिए बुधवार को ऑनलाइन टिकट बुकिंग का पोर्टल खोला गया था। यह शाम 4 बजे से खुला जरूर, लेकिन कुछ ही टिकट बंटे होंगे और थोड़ी-थोड़ी देर में बंद हो गया। जबकि शहर के सैकड़ों लोग 4 बजे से पहले से पेटीएम ऐप पर प्रोसेस करके बैठे थे, ताकि पोर्टल खुले और वे तुरंत टिकट खरीद लें। लेकिन ज्यादातर को निराशा ही हाथ लगी है।

CG News: बीसीसीआई कोटे से 3 हजार टिकट

मैच के लिए बीसीसीआई के कोटे की 6 हजार 800 टिकट नहीं बिकी थी। जिसमें से 3 हजार टिकट ऑनलाइन पेटीएम पर बेची जानी थी। इसके अलावा साइड स्क्रीन कैमरे की वजह से 1500 सीटें पहले ही कम कर दी गई थीं।

See also  CG Assembly Budget Session: प्रश्नकाल में बिजली खपत और अवैध धान को लेकर मचेगा हंगामा, बढ़ते अपराधों पर भी तीखी नोकझोंक के आसार

CG News: जानकारी के अनुसार मैच के दौरान पिच के ठीक सामने दोनों तरफ साइड स्क्रीन के पीछे और उसके आसपास की सीटें रिक्त रखी जाती हैं। इसके अलावा कैमरा प्लेटफॉर्म के कारण भी 100 कुर्सियां ब्लॉक रहेंगी। इसके चलते 50 हजार दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम में 1500 कुर्सियां बुक ही नहीं होंगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।