Poster war before the Congress convention
Poster war before the Congress convention

रायपुर। CG News: नवा रायपुर में होने वाले कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के शुरु होने से पहले कांग्रेस में पोस्टर वार शुरु हो गया है। शहर और महाधिवेशन स्थल की ओर जाने वाली सड़क को प्रचार सामग्री से पाट दिया गया है।अब प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की ओर से एक आदेश जारी कर प्रचार सामग्री हटाने को कहा है।

CG News: बता दें कि महापौर एजाज ढेबर की ओर से लगाई गई प्रचार सामग्री में तो प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का नाम भी नहीं था। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस में हंगामा मच हुआ है। बुधवार देर शाम PCC के प्रभारी महामंत्री-संगठन रवि घोष ने एक आदेश जारी किया। इसमें उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश के आधार पर कहा है कि जो प्रचार सामग्री लग गई है उसे हटा लेना ठीक होगा, अन्यथा उसे हटा दिया जाएगा।

CG News: आदेश में क्या गया है, डाले एक नजर

See also  चार्मिंग फेस वाले बयान पर गृहमंत्री ताम्रध्वज को महिला आयोग का पत्र

CG News: पीसीसी की ओर से जो आदेश जारी किया है उसके मुताबिक नवा रायपुर में एकात्म पथ से पुरखौती मुक्तांगन के टी पॉइंट तक। मेला ग्राउंड से मेन एंट्री पॉइंट तक और मेफेयर रिसॉर्ट से VVIP एंट्री पॉइंट तक का इलाका महाधिवेशन के लिए आरक्षित शहीद वीर नारायण सिंह नगर का हिस्सा होगा।

CG News: इस पूरे इलाके में प्रचार सामग्री केवल प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अनुमति से ही लग सकती है। आदेश में अनुरोध किया गया है कि कोई वहां पर प्रचार सामग्री न लगाएं। लगा है तो हटा लें, नहीं तो पार्टी हटा देगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।