CG News Railway archer Madhu Vedwan gets bronze medal in National Archery Championship
CG News Railway archer Madhu Vedwan gets bronze medal in National Archery Championship

रायपुर (CG News)। गुजरात के एकता नगर में नौ मार्च से चल रही 42 वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे की ओर से खेलते हुए तीरंदाजी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। 18 मार्च तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में रेलवे की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया है।

CG News: भारतीय राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर की 22 महिला खिलाड़ियों में तीरंदाज मधु वेदवान ने कांस्य पदकर हासिल किया है। मधु वेदवान बिलासपुर में मुख्यालय भंडार विभाग में जूनियर क्लर्क के पद कार्यरत हैं।

CG News: भारतीय रेलवे की तीरंदाजी टीम और उसमें शामिल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन और उपलब्धि पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के साथ अधिकारियों-कर्मचारियों ने साथी खिलाड़ियों को बधाई दी हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।