रायपुर। CG News: एआईसीसी की स्टीयरिंग कमेटी की बैठक शुक्रवार को सुबह 10 बजे शुरू हो चुकी है। कमेटी के मुखिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मीटिंग हाल में पहुँच चुके हैं। उनके साथ प्रदेश प्रभारी सुश्री शैलजा और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी हैं।

CG News: होटल मेफेयर के मीटिंग हाल में नाश्ते के बाद स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य अधिवेशन स्थल पर पहुंचे। राहुल गांधी दोपहर रायपुर पहुंचेंगे जबकि सोनिया गांधी के आने की उम्मीद कम है। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी, साथ ही वर्किंग कमेटी का चुनाव होगा, या नहीं, इस पर फैसला होगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।