रायपुर। CG News: नवतपा में गर्मी अब जानलेवा साबित होने लगी है। पिछले पांच दिन से बन रहे लू के हालात की वजह से लोगों की सेहत बिगड़ रही और लोग जान भी गंवा रहे हैं। राजधानी रायपुर में लू की वजह से दो और लोगों की मौत हो गई।

CG News: जानकारी के अनुसार राजेन्द्र नगर में रहने वाली करीब 65 वर्षीय मैरी मारियाना की तबीयत दो दिन से खराब थी। वह अचानक बेसुध हो गई। महिला का बेटा विनीत उसे लेकर इलाज के लिए आंबेडकर अस्पताल पहुंचा, जहां डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया।

CG News: दूसरी घटना में सिलतरा में रहकर काम करने वाले 34 वर्षीय संजय कुमार यादव दोपहर अपना काम निपटाने बाइक में घूम रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी। एक स्थान पर रुककर उसने पानी पीया और बेसुध हो गया। अस्पताल लाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

CG News: अगले दो दिनों में कमजोर हो सकता है लू का प्रकोप

See also  NOTAM Issued: अंडमान सागर के ऊपर 2 दिन के लिए एअर स्पेस बंद, NOTAM जारी

मौसम विज्ञान केंद्र की विशेषज्ञ गायत्री कांचीभोथला के मुताबिक रविवार से राज्य में लू के प्रकोप से थोड़ी राहत मिल सकती है। हवा की दिशा में बदलाव होने से अरब सागर से नमी आने से बादल छाएंगे, जिससे बढ़ते तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने के आसार हैं।