CG-News-Unique-wedding-in-Chhattisgarh-101-medicinal-plants-received-as-return-gift-to-guests-at-brides-farewell
CG-News-Unique-wedding-in-Chhattisgarh-101-medicinal-plants-received-as-return-gift-to-guests-at-brides-farewell

कोरबा/रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक ऐसी शादी हुई जो बेहद अनोखी थी। यहां तोहफों के नाम पर पैसों की बर्बादी नहीं हुई। बल्कि दुल्हन की विदाई में मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट के रूप में 101 मेडिसिनल प्लांट्स देकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया।

CG News: दीपका, कोरबा जिले में रहने वाले निवासी चंद्रभूषण महतो और भुवनेश्वरी महतो की बेटी निशा का विवाह बालको निवासी भागवत जायसवाल और अनिता जायसवाल के बेटे स्वतंत्र जायसवाल से साथ हुआ। इस शादी में अपनी बहन को सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत महतो ने दहेज में 101 पौधे दिए गए जिसमें कई फलदार, छायादार पौधे शामिल हैं।

ऐसे आया आइडिया

CG News: प्रशांत महतो बताते हैं इस आइडिया के पीछे कई कारण हैं, जिनमें से प्रमुख जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संतुलन के प्रति भावनात्मक रूप से लोगों को जोड़ने की कोशिश है। प्रशांत ने कहा वैवाहिक समारोह में महंगे खर्चीले अनुपयोगी गिफ्ट देने की परंपरा भी बंद होनी चाहिए।

See also  दुपहिया वाहन खड़े करने को लेकर इस मॉल में मच गया हंगामा

CG News: प्रशांत बताते हैं, लोग जो गिफ्ट सामान देते हैं वो लोग या तो एक दूसरे को ही देते रहते हैं या फिर कुछ समय में अनुपयोगी हो जाते हैं। लेकिन शिद्दत से लगाया एक पौधा, पेड़ बनकर सैकडों सालों तक कॉर्बनडाई ऑक्साइड अवशोषित कर ऑक्सीजन उत्सर्जित करता रहेगा।

खुद की शादी में मांगी थी पुरानी किताबें

CG News: प्रशांत महतो ने 2017 में अपने विवाह के दौरान भी कार्ड में गिफ्ट के बजाय नई पुरानी किताबें लाने की अपील की थी। प्रशांत अपने समूह चरामेति फाउंडेशन के जरिए इस चलन को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। अब कई शहरों में इनका संगठन दशगात्र, छठी, आदि कार्यकर्मो में भी पौधे आदान प्रदान करता है।

CG News: अप्रेल 2018 को अपनी एक और बहन मनीषा महतो के विवाह कार्यक्रम में उपहार में पौधे ही दिए थे, अब तक प्रशांत 172 से ज्यादा वैवाहिक समारोह में पौधे दे चुके हैं।

See also  ISRO To Launch Chandrayaan-3 On July 13 - इंतज़ार हुआ ख़त्म, 13 जुलाई को होगा चंद्रयान लॉन्च

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।