CG: Sindhi Mahapanchayat demands representation from Sindhi community in Rajya Sabha, letter written to Sonia Gandhi and CM Bhupesh Baghel
CG: Sindhi Mahapanchayat demands representation from Sindhi community in Rajya Sabha, letter written to Sonia Gandhi and CM Bhupesh Baghel

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा( Rajya Sabha elections) की दो सीटों पर 10 जून को होने वाले चुनाव में प्रदेश के सिंधी समाज व सिंधी पंचायत एवं मुखी पंचायत प्रमुखों ने कांग्रेस से राज्यसभा में (demand for representation from Sindhi community) सिंधी समाज से एक प्रतिनिधितत्व देने की मांग की है। इसके लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र भी लिखा है। बता दें कि ये सीटें कांग्रेस की छाया वर्मा और भाजपा के रामविचार नेताम के रिटायर होने पर खाली होगी।

समाज प्रमुखों ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में सिंधी समाज के लोग बड़ी संख्या में हैं। पहले वे कांग्रेस के साथ थे, लेकिन पार्टी ने पार्टी ने पर्याप्त महत्व नहीं दिया। समाज प्रमुखों ने कहा है कि डेढ़ साल बाद फिर से विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसके पहले कांग्रेस को सिंधी समाज को प्रतिनिधित्व देने का एक अच्छा मौका भी है। इस बार दोनों सदस्य कांग्रेस के ही चुने जाएंगे।

See also  नापाक पाक को मिली सजा: टमाटर 300 तो अदरक मिल रहा है 500 रुपए किलो

ऐसे में अगर सिंधी समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाता है तो आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका बहुत बड़ा असर देखने को मिलेगा। बिलासपुर दुर्ग , राजनांदगांव, धमतरी, भाटापारा, तिल्दा में तो बड़ी संख्या में समाज के लोग निवासरत हैं। इन विधान सभाओं में समाज के इतने सारे वोट हैं कि चुनाव में हार-जीत का स्वरूप ही बदल सकते हैं।

वहीं बिलासपुर में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय सिंधी महापंचायत के राष्ट्रीय महामंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी अमर बजाज भी राज्यसभा में सिंधी समाज को प्रतिनिधित्व देने की वकालत कर चुके हैं। बजाज ने सोनिया गांधी और भूपेश बघेल को भेजे गए पत्र में यह भी लिखा है कि छत्तीसगढ़ में सिंधी समाज की अकादमी नहीं बन पाई है और ना ही छत्तीसगढ़ राज्य निगम मंडलों संगठनों शासन प्रशासन में कहीं कोई भागीदारी सिंधी समाज को मिली है।ऐसे में राज्यसभा की एक सीट सिंधी समाज को दिया जाना समाज व पार्टी के हित में होगा।

See also  शासकीय कर्मियों को ई-ऑफिस की दी जाएगी ट्रेनिंग: 23 जून से जिलों में होगा प्रशिक्षण, शेड्यूल जारी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।