सीजी:100 जवानों की हत्या में शामिल नक्सली दंपती का सरेंडर, पति-पत्नी पर था 5-5 लाख रुपए का इनाम
सीजी:100 जवानों की हत्या में शामिल नक्सली दंपती का सरेंडर, पति-पत्नी पर था 5-5 लाख रुपए का इनाम

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर एरिया में 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित दो खूंखार नक्सली दंपती ने सरेंडर किया है। पोज्जा उर्फ संजू माड़वी पामेड़ एरिया कमेटी के प्लाटून नंबर 9 का कमांडर है। उसकी पत्नी तुलसी माड़वी पामेड़ एरिया कमेटी की सदस्य और DVC सुरक्षा दलम की कमांडर है। दंतेवाड़ा के SP डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि, मिनपा और टेकलगुड़ा की मुठभेड़ में शामिल ये पहले नक्सली हैं जिन्होंने सरेंडर किया है।

ये दोनों नक्सली दक्षिण बस्तर के टेकलगुड़ा और मिनपा समेत अलग-अलग इलाकों में एंबुश में फंसा कर लगभग 100 जवानों की हत्या करने की घटना में शामिल रहे हैं। साथ ही मुठभेड़ के बाद फोर्स के AK-47 समेत कई हथियार भी लूटे हैं। उन्होंने बताया कि हिड़मा ने टेकमगुड़ा हमले की प्लानिंग की थी, पहले जवानों को घुसने दिया और फिर घेर कर मारा गया।

दोनों ने बताया कि, सितंबर 2021 में संगठन में रहते हुए शादी कर ली थी। पोज्जो को 4 बार गोलियां भी लगी है। नक्सलियों की डॉक्टर टीम ने इलाज कर जान बचाई है। अब 15 मिनट से ज्यादा खड़ा नहीं रह सकता है, इस वजह से नक्सली इसकी उपेक्षा करने लगे थे। साथ ही छत्तीसगढ़ से ज्यादा तेलगु नक्सलियों का दबदबा संगठन में हैं। इसलिए इन दोनों ने दंतेवाड़ा पुलिस के लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर सरेंडर कर लिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।