Weather Update : IMD ने जारी किया छत्‍तीसगढ़ समेत इन राज्‍यों में Yellow Alert, इन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना
Weather Update : IMD ने जारी किया छत्‍तीसगढ़ समेत इन राज्‍यों में Yellow Alert, इन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना

रायपुर। (CG Weather Update) छत्तीसगढ़ में दिसंबर के दूसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलता दिख रहा है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाने के साथ ही ठंड भी बढ़ गई हैं। हालांकि, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर के आउटर में रात से देर सुबह तक धुंध छाने लगी है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शनिवार 11 दिसंबर को भी प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में बादल भी छाए रहेंगे। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम खुलते ही बादल छटेंगे तो ठंड में और बढ़ोतरी होगी। आने वाले एक-दो दिनों में ठंड में बढ़ोतरी होगी।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार प्रदेश के चरम उत्तर में उत्तर से हवा आ रही है जबकि मध्य और दक्षिण छग में पूर्व से हवा आने के कारण तापमान में विशेष गिरावट दर्ज नहीं की जा रही है।

पिछले 24 घंटों में प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

(डिग्री सेल्सियस में)
रायपुर-19.6
बिलासपुर-18.4
पेंड्रारोड-15.1
अंबिकापुर-13.8
जगदलपुर-18.0
दुर्ग-15.6
राजनांदगांव-19.1

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।