बुधवार, 9 सितंबर 2026 बुध, 9 सित |
संस्करण:
TRP News

CG Weather Update: सरगुजिया ठंड से जमने लगी ओस की बूंदें, जशपुर में 4 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, जानें मैनपाट का हाल

CG Weather Update: सरगुजिया ठंड से जमने लगी ओस की बूंदें, जशपुर में 4 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, जानें मैनपाट का हाल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

जशपुर/मैनपाट। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में शीत लहर के प्रभाव से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जशपुर जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीती रात जिले का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पंडरापाठ में तापमान रहा 4 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में हुए गिरावट के चलते पंडरापाठ के खेत खलिहानों और गाड़ियों के ऊपर ओस जमकर बर्फ बन गई है।

CG Weather Update: मैनपाट में भी कड़ाके की ठंड

वहीं अंबिकापुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसके कारण पिछले दिनों यहां का तापमान 6.9 डिग्री पारा पहुँच चुका था। तो वहीं मैनपाट में भी पारा 3 डिग्री चला गया था। साथ ही मैनपाट के कई क्षेत्रों में ओस की बूंद गिरने से पेड़- पौधों में जम गई थी। जिससे प्रकृति का सुंदर नज़ारा भी देखने को मिल रहा था।

CG Weather Update: कड़ाके की ठंड के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में लोग दिन में भी अलाव का सहारा ले रहे हैं। बढ़ते ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी सभी स्कूलों के समय पर बदलाव किया था। पिछले 48 घंटों में रात के तापमान में आई 5.6 डिग्री की गिरावट आई थी।