रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पिछले महीने बारिश (Rain) की बेरुखी के बाद अब सितंबर में अच्छी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।

मौसम विज्ञान विभाग, रायपुर के मुताबिक मानसून द्रोणीका बीकानेर, शिवपुरी, सीधी, गया, मालदा और उसके बाद पूर्व की ओर मणिपुर तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा तटीय आंध्र प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसका असर छत्तीसगढ़ में पड़ता नजर आ रहा है।

इसके असर से प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की सम्भावना है। रायपुर के मौसम वैज्ञानिक एचपी चन्द्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 6 सितम्बर से प्रदेश में व्यापक वर्षा होने की सम्भावना है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।