Chardham Yatra doors of Badrinath Dham opened amidst slogans of Jai Badri Vishal
Chardham Yatra doors of Badrinath Dham opened amidst slogans of Jai Badri Vishal

नई दिल्ली। Chardham Yatra: बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार सुबह 7.10 बजे खुल गए। मंदिर को 15 कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना के बाद सेना की सुमुधुर ध्वनि और जयकारों के बीच बद्रीनाथ धाम का कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है।

Chardham Yatra: बता दें कि इस साल भी पहली पूजा और आरती देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से हुई। कपाट खुलने से पहले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद मंदिर पहुंच गए थे। बद्रीनाथ के कपाट खुलने से अब पूरी तरह चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। परंपरा अनुसार, इस दिन का चयन टिहरी नरेश करते हैं। बताया जाता है कि, जिस तारीख से वैशाख शुरू हो वही तिथि से बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाते हैं।

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा का आगाज

धार्मिक मान्यता के अनुसार 12 महीने भगवान विष्णु जहां विराजमान होते हैं, उस सृष्टि के आठवें बैकुंठ धाम को बद्रीनाथ के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि, भगवान विष्णु यहां 6 महीने विश्राम करते हैं और 6 महीने भक्तों को दर्शन देते हैं।

See also  धन शोधन मामले में मुख्तार अंसारी को ईडी ने किया गिरफ्तार

Chardham Yatra: दूसरी धार्मिक मान्यता यह है कि, साल के 6 महीने मनुष्य भगवान विष्णु की पूजा करते हैं तो बाकी के 6 महीने यहां देवता भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। जिसमें मुख्य पुजारी खुद देवर्षि नारद होते हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।