Assembly Updates

रायपुर। Chhattisgarh Assembly Budget Session 2023: छत्त्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र एक मार्च बुधवार से राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। इस दौरान 14 बैठकें होंगी। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, बजट सत्र एक मार्च से 24 मार्च तक चलेगा। जानकारी के अनुसार छह मार्च को मुख्ममंत्री भूपेश बघेल राज्य सरकार बजट प्रस्तुत कर सकते हैं।

Chhattisgarh Assembly Budget Session 2023: अधिसूचना के अनुसार बजट सत्र में वित्त्तीय वर्ष के कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य होंगे। विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि सत्र के पहले दिन राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन का अभिभाषण होगा।

Chhattisgarh Assembly Budget Session 2023: सात से 12 मार्च तक अवकाश

Chhattisgarh Assembly Budget Session 2023: होली के कारण सात मार्च से 12 मार्च तक विधानसभा की कार्यवाही नहीं चलेगी। एक मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण और कृतज्ञता प्रस्ताव पर चर्चा होगी। वित्त्त विभाग के अधिकारियोें की मानेें तो छह मार्च को मुख्यमंत्री और वित्त्त विभाग के भारसाधक मंत्री भूपेश बघेल वित्त्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेेंगे।

Chhattisgarh Assembly Budget Session 2023: बता दें कि 2023 में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी साल होने की वजह से मुख्यमंत्री बघेल सौगातों का पिटारा खोल सकते हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।