छत्तीसगढ़ विधानसभा

रायपुर। राजधानी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच विधानसभा सचिवालय को पांच दिनों के लिए बंद करने के आदेश जारी किया गया है। ये आदेश विधान सभा के अवर सचिव ने जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक 7 अप्रैल से 11 अप्रैल तक विधानसभा पूर्णत बंद रहेगा।

जानकरी के मुताबिक पिछले एक सप्ताह से विधानसभा के कर्मचारी और अधिकारी लगातार कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। इस वजह से कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए विधानसभा सचिवालय को पांच दिनों के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है।

बता दें कि, रायपुर में भी लगातार कोरोना संक्रमितों का आकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को 17 सौ से ज्यादा लोगों संक्रमित मिले थे। वहीं 20 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।