छत्तीसगढ़: सेटेलाइट की मदद से प्रदेश में बॉक्साइट भंडारों की होगी डिजिटल मैपिंग, सी-कास्ट और एल्यूमीनियम अनुसंधान, विकास और अभिकल्प केंद्र के बीच एमओयू
छत्तीसगढ़: सेटेलाइट की मदद से प्रदेश में बॉक्साइट भंडारों की होगी डिजिटल मैपिंग, सी-कास्ट और एल्यूमीनियम अनुसंधान, विकास और अभिकल्प केंद्र के बीच एमओयू

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बॉक्साइट और लेटराइट भंडारों की डिजिटल मैपिंग की जाएगी है। साथ ही बॉक्साइट भंडार की भू – तकनीकी मूल्यांकन परियोजना शुरू होगी।

डिजिटल मैपिंग के लिए छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद (सी-कास्ट) और केंद्रीय खनिज मंत्रालय के जवाहरलाल नेहरू एल्यूमीनियम अनुसंधान, विकास और अभिकल्प केंद्र नागपुर के बीच समझौता हुआ है।

समझौते पर छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और रीजनल विज्ञान केंद्र के महानिदेशक डॉ. एस. कर्मकार और एल्यूमीनियम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. अनुपम अग्निहोत्री ने हस्ताक्षर किया।

समझौते के मुताबिक दोनों संस्थान अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की मदद से छत्तीसगढ़ में स्थित बॉक्साइट और लेटराइट भंडार का जिलेवार डिजिटल डेटा बेस बनाएंगे। इसके लिए भू-तकनीकी मूल्यांकन और भू-संदर्भित मानचित्रों का उपयोग किया जाएगा।

See also  गीतांजलि श्री के हिन्दी उपन्यास 'रेत समाधि' को मिला बुकर सम्मान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।