रायपुर। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह एनटीपीसी के वार्षिक सम्मेलन शामिल होने छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। मंत्री आरके सिंह रायपुर में बन रहे NTPC के नए कार्यालय का भी निरीक्षण करेंगे।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने बताया कि राज्य में 1557 करोड़ रु की योजना स्वीकृत की गई है। लेकिन अभी तक केवल 37 प्रतिशत काम हुआ है। इस संबंध में बहुत जल्द राज्य सरकार से बात करेंगे । उन्होंने कहा कि केंद्र का सहयोग नहीं मिलने वाली बात गलत है। बिजली उत्पादन में कमी का प्रश्न है तो बिजली उत्पादन कम नहीं बल्कि बढ़ा है।

आज ही के दिन पिछले साल जितना पावर का कंजप्शन हुआ है जो पिक डिमांड था उससे आज के दिन में 10 हजार मेगावाट ज्यादा है। पिछले साल की तुलना में 10 से 12 हजार मेगावाट ज्यादा है। हमारा कंजप्शन करीब 6 प्रतिशत के हिसाब से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश मे पावर उपलब्धता की स्थिति यह है कि हमारा पिक डिमांड 1 लाख 83 हजार मेगावाट है और हमारी उत्पादन क्षमता 3 लाख 87 हजार मेगावाट है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।