रायपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने सभी तरह के औद्योगिक संस्थानों को बंद किए जाने का आदेश वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ ने जारी कर दिया है।


राज्य शासन ने अपने आदेश में कहा है कि खाद्य प्रसंस्करण, दवा या मेडिकल उपकरण जैसे इमरजेंसी सेवा से जुड़े संस्थानों का ही संचालन किया जा सकेगा। साथ ही ऐसे संस्थान जहां उत्पादन अनवरत प्रक्रिया के तहत किया जाता हैं, उन्हें भी संचालन की अनुमति होगी। लेकिन शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करना होगा। शासन ने अपने आदेश में साफ कहा है कि नियमित-अनियमित कर्मचारी-अधिकारियों को वेतन भत्ता दिया जाए।

देखें आदेश….

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।