छत्तीसगढ़ को मिलेंगे दो जस्टिस : अधिवक्ता सचिन राजपूत और रजिस्ट्रार दीपक तिवारी को कॉलेजिअम ने दी मंज़ूरी
छत्तीसगढ़ को मिलेंगे दो जस्टिस : अधिवक्ता सचिन राजपूत और रजिस्ट्रार दीपक तिवारी को कॉलेजिअम ने दी मंज़ूरी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को दो नए जस्टिस मिलने जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजिअम ने दो नामों पर मुहर लगा दी है। इन दोनों नाम का प्रस्ताव हाईकोर्ट ने किया था।

जिन दो नामों को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजिअम ने मंज़ूरी दी है उनमें एक नाम बार से है तो दूसरा न्यायिक सेवा से है। बार से अधिवक्ता सचिन सिंह राजपूत का नाम है जबकि न्यायिक सेवा से रजिस्ट्रार रहे दीपक कुमार तिवारी का नाम है। प्रक्रिया के अनुरुप अब औपचारिक ऐलान होना है, जिसके पहले राष्ट्रपति इस प्रस्ताव पर अनुमोदन देंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।