छत्तीसगढ़ में थम रहा कोरोना से मौतों का सिलसिला, 2 हजार 307 लोगों ने जीती कोरोना से जंग, देखें जिलेवार आंकड़ा
छत्तीसगढ़ में थम रहा कोरोना से मौतों का सिलसिला, 2 हजार 307 लोगों ने जीती कोरोना से जंग, देखें जिलेवार आंकड़ा

रायपुर। छत्तीसगढ़ 92 प्रतिशत रिकवरी रेट के साथ कोरोना को मात देने की करीब दिख रहा है। वहीं मौतों के आंकड़ों में भी कमी आती जा रही है।

बुधवार को प्रदेश में 2829 नए मरीज मिले हैं वहीं 5097 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। आज प्रदेश में 56 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। आज सर्वाधिक 11 मौत रायगढ़ जिले में हुई है वहीं 216 नए मरीजों की पहचान हुई है।

रायपुर जिले में मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। आज रायपुर 102 मरीज मिले है जबकि 3 मरीजों ने कोरोना से दमतोड़ दिया है। आज महासमुंद में 101 नए पॉजिटिव मिले हैं वहीं 8 मरीजों की मौत हुई है।

देखें जिलेवार आंकड़ा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  Breaking : निर्वाचन आयुक्त की बैठक जारी, जल्द हो सकती है नगरीय निकाय चुनाव के तारीखों का ऐलान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।