मुख्यमंत्री बघेल आज पंजाब दौरे पर, पार्टी मीटिंग में चुनावी रणनीति पर वरिष्ठ नेताओं से करेंगे चर्चा

चंडीगढ़/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को पंजाब दौरे पर रहेंगे।बघेल यहां कई अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे पंजाब के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।

सीएम चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे। दिनभर के प्रोग्राम के बाद सीएम शाम तक छत्तीसगढ़ लौटेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल सुबह 11 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होकर 11.40 को चंड़ीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे। इसके बाद 12.15 वे पंजाब कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचेगे। जहां 12.30 बजे वे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

शाम तक आएंगे रायपुर

इसके बाद 2.45 बजे वे जग्गी रिसॉर्ट जाएंगे। जहां वे पार्टी मीटिंग में शामिल होंगे। बैठक के बाद 3.45 बजे वे जग्गी रिसॉर्ट से निकलेंगे और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से 4.45 बजे सीएम छत्तीसगढ़ रवाना होंगे और 6.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। बता दें कि इससे पहले भी सीएम भूपेश का पंजाब दौरा हो चुका है।

See also  कंगना रणौत को मिली दुष्कर्म की धमकी, आरोपी ने आईडी हैक बताकर डिलीट किया फेसबुक अकाउंट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।