मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, पूछा- क्या BJP यूपी चुनाव टालने का षड्यंत्र कर रही है?

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओमिक्रान की वजह से पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की समीक्षा के लिए चुनाव आयोग की लगातार यूपी दौरे को लेकर बड़ा सवाल उठाया है। भूपेश बघेल ने पूछा- क्या BJP यूपी चुनाव टालने का षड्यंत्र कर रही है?

रायपुर के माना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने देश भर के स्वास्थ्य सचिवों की बैठक की है। वह किस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं, मैं नहीं बता सकता। उन्होंने कहा कि एक तरफ पश्चिम बंगाल में लोगों की मौत हो रही थी और लगातार ​(विधानसभा) चुनाव कराया जा रहा था। इस दौरान मांग की गई थी ​कि चुनाव एक ही चरण में करा दिया जाए, लेकिन इसे नहीं माना गया।

बघेल ने कहा, आज ओमिक्रोन के इक्का दुक्का मामले हैं फिर भी योगी इतना घबराए हुए हैं। क्या बीजेपी चुनाव टालने के लिए षडयंत्र तो नहीं कर रही है। वह उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर घबराई हुई तो नहीं है, ऐसे कई प्रकार के कयास लगाये जा रहे हैं।

See also  मुख्य सचिव मण्डल ने की डिजिटल सचिवालय परियोजना के कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि सबकी निगाहें निर्वाचन आयोग पर है, वह क्या निर्णय लेता है। वैसे भी निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता अब संदिग्ध हो गई है। इसलिए कि यह स्वतंत्र संस्था है और जब आयोग प्रमुख को प्रधानमंत्री कार्यालय से मीटिंग के लिए बुलाया जाए और वह मीटिंग में शामिल हो तब फिर उसकी स्वतंत्रता पर प्रश्नवाचक तो लगेगा ही। ऐसी स्थिति में वही होगा जो पीएमओ कहेगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।