रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिन भर मंत्रालय में मौजूद रहकर विभागों की बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री आज सुबह 11 बजे मंत्रालय पहुंच जाएंगे और शाम साढ़े 5 बजे तक विभागीय बैठकों और अन्य शासकीय कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इसके बाद साय शाम 6 बजे सीएम निवास में आयोजित Send Off Ceremony में हिस्सा लेंगे।

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की प्रेसवार्ता आज

टंक राम वर्मा, मंत्री,राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा उच्च शिक्षा विभाग आज दोपहर 12 :30 बजे नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में प्रेस-कॉन्फ्रेंस करेंगें। इस दौरान मंत्री पिछले दो वर्षों में राजस्व एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा किए गए कार्यों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी देंगे।

मनरेगा को लेकर कांग्रेस का आंदोलन आज से

मनरेगा कानून में किए गए संशोधन के विरोध में कांग्रेस पार्टी आज से पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू करेगी। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर ग्राम पंचायतों में लोगों को मनरेगा में हुए बदलाव और उससे पड़ने वाले असर की जानकारी देंगे। यह फैसला दिल्ली में हुई काग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में लिया गया।बैठक में तय किया गया कि, देशभर में मनरेगा को लेकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी प्रदेशव्यापी जनजागरण अभियान शुरू किया है।

See also  10th-12th Board Exam 2022 : माशिमं ने कोरोना वायरस की वजह से बढ़ाए परीक्षा केंद्र, जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी आज से मंत्री स्तरीय बजट पर चर्चा करेंगे


आज से महानदी भवन, मंत्रालय में मंत्री स्तरीय बजट चर्चा होने जा रही है, जो 6 जनवरी से शुरू होकर 9 तक चलेगी। मंत्री स्तरीय बजट चर्चा में 6 जनवरी से 9 जनवरी तक मुख्य बजट प्रस्तावों और नवीन मद प्रस्तावों पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ चर्चा होगी। बताया गया है कि मंत्री अपने विभागों से संबंधित नई योजनाओं के प्रस्ताव पेश करेंगे। वित्त मंत्री से चर्चा के बाद प्रस्तावों को अंतिम रूप देकर बजट में शामिल किया जाएगा।