चिरमिरी। चिरमिरी नगर निगम में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी कंचन जायसवाल और सभापति

गायत्री बिरहा ने चुनाव जीत लिर्या आखिरी वक्त में भाजपा के चुनाव मैदान से हटने पर

कांग्रेस के दोनों उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।

बता दें ​कि 40 पार्षदों वाले वाले चिरमिरी निगम में केवल 13 की संख्या के साथ मौजूद भाजपा ने

मेयर और सभापति दोनों पदों पर चुनाव लड़ने का फ़ैसला किया और नाम भी घोषित कर दिए।

लेकिन एन वक्त पर बीजेपी ने वॉक ओव्हर दे दिया और कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी कंचन जायसवाल

और सभापति गायत्री बिरहा के लिए मैदान ख़ाली करते हुए निर्विरोध निर्वाचित होने दिया।

भाजपा का यह कदम अप्रत्याशित था, इसकी कोई कारगर वजह अभी अधिकृत रुप से

नहीं बताई गई है। खबरें हैं कि भीतरघात की वजह से किसी भी क्रॉस वोटिंग से

आशंकित भाजपा ने कांग्रेस को वॉक ओव्हर दे दिया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  शिवरीनारायण से भगवान राम का पुराना नाता, यहीं श्रीराम ने माता शबरी के जूठे बेर खाए

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।