लॉकडाउन
BIG BREAKING : शहर, वार्ड और पंचायतों में लग सकता है लॉकडाउन

टीआरपी डेस्क। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए गृह मंत्रालय ने मंगलवार को नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत राज्यों से कोरोना की जांच में और तेजी लाने को कहा गया है। जो भी लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं, उन्हें तुरंत क्वारंटीन होना है और जल्द से जल्द इलाज की प्रक्रिया शुरू करनी होगी। राज्यों को जांच, संपर्कों का पता लगाने, उपचार प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।

कंटेंमेंट जोन को वेबसाइट पर जरूर अपलोड करें

वहीं जिस भी इलाके में कोरोना के मामले अधिक मिल रहे हैं उन्हें रेखांकित कर कंटेंमेंट जोन घोषित करने को कहा गया है। जिलाधिकारियों से कहा गया है कि जो भी क्षेत्र कंटेंमेंट जोन में हो उसे वेबसाइट पर जरूर अपलोड करें ताकि लोगों को इसकी जानकारी मिल सके, वहीं साथ ही इसे स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ भी साझा करें। जो भी क्षेत्र कंटेंमेंट घोषित होंगे उसकी कड़ी निगरानी की जाएगी और उन घरों की भी निगरानी होगी जो कि इन क्षेत्रों में शामिल होंगे।

कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करवाना राज्य एवं जिला प्रशासन की जिम्मेदारी

सार्वजनिक जगह, दफ्तर, बाजार, भीड़-भाड़ वाले इलाके में कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करवाना राज्य एवं जिला प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा कि जो लोग मास्क न पहने, शारीरिक दूरी का पालन न करें उनपर भी कड़ी निगरानी रखें और जरूरत हो तो जुर्माना भी कर सकते हैं। कोरोना के मामले अधिक मिलने पर लोकल स्तर जैसे शहर, वार्ड और पंचायत को लॉकडाउन कर सकते हैं। वहीं एक राज्य से दूसरे राज्य में प्रवेश पर पाबंदी नहीं होगी खासकर जो लोग व्यवसाय के लिए सीमावर्ती देश में जा रहें हो।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…


रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।