टीआरपी डेस्क। Cleaning Glasses : चश्मा अब सिर्फ नजर की कमजोरी का इलाज नहीं, बल्कि स्टाइल और पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन अक्सर लोग इसकी देखभाल में लापरवाही करते नजर आते हैं। गलत तरीके से साफ करने पर न केवल चश्मे का लेंस खराब होता है बल्कि आंखों की विजन क्वालिटी पर भी असर पड़ता है।

चश्मा साफ करने के सही और गलत तरीके

गलत तरीके से चश्मा साफ करने के नुकसान

  • स्क्रैच: कपड़े, रुमाल या टिश्यू पेपर से सफाई करने से लेंस पर खरोंच आ जाती है।
  • कोटिंग खराब होना: एंटी-ग्लेयर और ब्लू लाइट कोटिंग को बड़ा नुकसान पहुंचता है।
  • क्लैरिटी कम होना: गलत केमिकल या डिटर्जेंट से लेंस धुंधला होने लगता है।
  • बैक्टीरिया का खतरा: गंदे कपड़े या हाथ से पोंछने पर इंफेक्शन का रिस्क बढ़ जाता है।
  • लेंस की उम्र कम होना: बार-बार गलत सफाई से लेंस जल्दी खराब हो जाते हैं।
  • फ्रेम कमजोर होना: दबाव डालकर उतारने-पहनने से फ्रेम टेढ़ा या टूट सकता है।
See also  ब्रेकिंग: दुनिया में साल 2020 का आगाज, न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में नए साल ने दी सबसे पहले दस्तक, देखें वीडियो

चश्मा साफ करते समय ध्यान रखें ये बातें

  • चश्मे की नियमित सफाई करें और हमेशा ठंडे पानी से धोएं।
  • लेंस के दोनों ओर क्लीनर स्प्रे करें और साफ माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछें।
  • जरूरत पड़ने पर लेंस क्लीनिंग सॉल्यूशन का इस्तेमाल करें।
  • चश्मा पहनते-उतारते समय दोनों हाथों का इस्तेमाल करें ताकि फ्रेम टेढ़ा न हो।
  • चश्मा हमेशा केस में रखें और कभी भी लेंस नीचे रखकर न छोड़ें।

क्या न करें ?

  • गर्म पानी या ड्रायर से चश्मा न सुखाएं।
  • सिंथेटिक कपड़े या रुमाल से लेंस न पोंछें।
  • साबुन, डिटर्जेंट या घरेलू क्लीनर से चश्मा न धोएं।
  • लेंस सूखा हो तो सीधे न पोंछें।
  • स्क्रैच पड़ने से बचने के लिए चश्मा कभी उल्टा न रखें।