रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक चुनाव को लेकर आज फिर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हार के बाद बीजेपी को सच बोलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि पूरा चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर लड़े और अब जवाबदारी कोई और ले रहा है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार सुबह विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुलाकात हो सकती है।

सोनिया गांधी से मुलाकात के विषय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 2024 के आम चुनाव के लिए तैयारी हो रही है साथ ही राज्य सरकार के कामकाज,जनहित योजनाओं समेत राजनीतिक विषयों पर चर्चा संभव है।

बघेल ने कहा कि कल जाना था, कल की बैठक कैंसिल हुई तो आज जा रहा हूं..वेणु गोपाल जी से मुलाकात होगी..10 जनपद में बैठक होगी, जाने के बाद पता चलेगा कि विषय क्या है?

See also  Controversy over Dongargarh temple : डोंगरगढ़ में नवरात्र उत्सव के दौरान राज परिवार की अनदेखी से उभरा आक्रोश, राजकुमार ने मंदिर ट्रस्ट पर परंपरा की उपेक्षा का लगाया आरोप

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।