शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने सीएम भूपेश बघेल जगदलपुर रवाना,सी कहा- गृह मंत्री के साथ होगी बैठक
शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने सीएम भूपेश बघेल जगदलपुर रवाना,सी कहा- गृह मंत्री के साथ होगी बैठक

रायपुर। बीजापुर में नक्सली हमले में हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने सीएम भूपेश बघेल विमान से जगदलपुर के लिए रवाना हो गए हैं। इससे पहले सीएम बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नक्सलियों के खिलाफ बड़ी रणनीति तय होगी। इस विषय में आज गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक होगी।

सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि मिनपा में कैंप खुले है। तार्रेम में कैंप स्थापित हो रहा था। इससे नक्सली बौखलाए हुए थे इसलिए यह घटना हुई। आज जगदलपुर जा रहे है, यहां अधिकारियों संग बैठक होगी। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। गृहमंत्री अमित शाह भी जगदलपुर पहुंच रहे हैं। उनके साथ बैठक होगी साथ ही बासागुड़ा कैंप जाएंगे। बैठक के बाद बड़ी रणनीति तय होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।