कश्मीर फाइल्स देखने के बाद बोले CM भूपेश बघेल, फिल्म में आधा सच,पंडितों के साथ अत्याचार के समय केंद्र में भाजपा समर्थित सरकार थी, उसने कुछ नहीं किया
कश्मीर फाइल्स देखने के बाद बोले CM भूपेश बघेल, फिल्म में आधा सच,पंडितों के साथ अत्याचार के समय केंद्र में भाजपा समर्थित सरकार थी, उसने कुछ नहीं किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के पीवीआर मॉल में फिल्म द कश्मीर फाइल देखने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते कहा कि कश्मीर में जो अत्याचार हुआ था उसकी तो हमेशा निंदा हुई है।

उन्होंने कहा कि फिल्म में पूरा सच नहीं दिखाया गया है, कश्मीरी पंडितों की समस्याओं का समाधान अब तक नहीं हुआ है। केंद्र की सरकार ने कश्मीरी पंडितों को बसाने के लिए कोई कार्य नहीं किया है।

कश्मीर फाइल्स देखने के बाद बोले CM भूपेश बघेल, फिल्म में आधा सच,पंडितों के साथ अत्याचार के समय केंद्र में भाजपा समर्थित सरकार थी, उसने कुछ नहीं किया

बघेल ने कहा, इस फिल्म में इतनी अधिक हिंसा दिखाई गई है कि लगता है सेंसर बोर्ड का कोई महत्व ही नहीं रह गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंक का कोई धर्म नहीं होता है फ़िल्म के माध्यम से राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की गई है वह सफल नहीं होगा।

बघेल ने कहा, जब केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी तो इन्हीं के मंत्री आतंकवादियों को छोड़ने गए थे।पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हमने तो भाजपा विधायकों को भी पिक्चर देखने आमंत्रित किया था लेकिन वह पलायन कर गए इस फ़िल्म में सिर्फ हिंसा दिखाई गई है समाधान नहीं बताया गया है।

See also  पंकज झा बने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।