कवर्धा की घटना पर बोले सीएम भूपेश बघेल:- जल्द सब के सामने आएगा सच, हम शांति व्यवस्था को बिगड़ने देना नहीं चाहते

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में बीते दिनों कवर्धा में हुई घटना को लेकर शुरू हुई सियासत पर मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि,कवर्धा में छोटी सी घटना को बड़ा रूप देने की साजिश की गई है,जल्द ही इस घटना का सच सबके सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में वे खुद इसकी जानकारी सभी लोगों के साथ साझा करेंगे

बता दें कि भाजपा प्रतिनिधिमंडल को कल कवर्धा में बीते दिनों हुई घटना में पीडि़त परिवार से मिलने के प्रशासन ने रोक दिया था, जिसके बाद भाजपा हमलावर हो गई है।

मुख्यमंत्री निवास पर गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एक सवाल के जवाब मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारा प्रदेश शांति प्रिय है। प्रदेश की शांति भंग करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा। यह अपराध है। यहां इस तरह की घटना को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भाजपा के प्रतिनिधि मंडल को वहां जाने से रोके जाने के सवाल पर मुख्‍यमंत्री बघेल ने कहा कि हम शांति व्यवस्था को बिगड़ने देना नहीं चाहते।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।