बड़ी खबर- मुख्यमंत्री 21 को एसपी और 22 को करेंगे कलेक्टरों के कामकाज की समीक्षा, सभी जिलों से मांगी गई रिपोर्ट

रायपुर। देश की संपत्तियों को बेचने का आरोप लगाकर कांग्रेस इस मामले पर अब देश भर में प्रेस कांफ्रेस कर मोदी सरकार की पोल खोलने जा रही है। कांग्रेस के शीर्ष नेता देश के सभी राजधानियों में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और सरकार की राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन के मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

वहीं मुकुल वासनिक के अलावा शशि थरूर को भी इस मुहिम में शामिल किया गया है और वो कश्मीर में मीडिया को संबोधित करेंगे। सचिन पायलट बेंगलुरु में मीडिया को संबोधित करेंगे, जबकि मिलिंद देवड़ा कोचीन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम तीन सितंबर को मुंबई में जबकि अजय माकन उसी दिन रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। लखनऊ में भूपेश बघेल और पटना में दिग्विजय सिंह,राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे एक सितंबर को हैदराबाद में मीडिया को संबोधित करेंगे।

See also  सीएम भूपेश ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर मांगे छत्तीसगढ़ के बकाया 6,000 करोड़ रुपए

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।