19 को सीएम भूपेश पहुंचेंगे बीजापुर, सीएम प्रवास की सारी तैयारियां पूर्ण
19 को सीएम भूपेश पहुंचेंगे बीजापुर, सीएम प्रवास की सारी तैयारियां पूर्ण

रायपुर/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल 19 मई को बीजापुर आएंगे। हालांकि अभी मुख्यमंत्री ​सचिवालय से अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं हुए हैं।

सीएम के प्रवास की तैयारी को लेकर रविवार को कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने सीएम प्रवास की जानकारी देते हुए बताया कि सीएम प्रवास की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। 19 मई दिन गुरुवार को सीएम बीजापुर आएंगे और जिले की जनता के साथ रुबरू होंगे।

हालांकि उन्होंने बताया कि उनके पास सीएम कार्यक्रम की रूपरेखा अब तक नहीं पहुंची है। लेकिन जिले के सभी तहसीलों में सीएम प्रवास की सारी तैयारिया पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सीएम 19 मई को बीजापुर में एक दिन रात्रिविश्राम करेंगे।

See also  रायपुर के रिहायशी इलाके में कोयले से भरी मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।