रायपुर। झारखंड में खड़े हुए राजनीतिक संकट को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। बघेल ने आरोप लगााया कि भारतीय जनता पार्टी हॉर्स ट्रेडिंग कर रही है। उन्‍होंने कहा, इलेक्शन कमीशन ने कोई पत्र दिया है। एक सप्ताह हो गया है राजभवन से लिफाफा खुल ही नहीं रहा है। इसका मतलब है कि भीतरखाने कुछ पक रहा है। ऐसी स्थिति में विधायकों की सुरक्षा के लिए यहां लाए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को कहीं भी विपक्षी दलों की सरकार खटक रही है। उसे गिराने के लिए वे हर संभव कोशिश में हैं। सभी को एकजुट रहने की जरूरत है। तभी उनकी चाल का मुकाबला किया जा सकता है।

इससे पहले मुख्यमंत्री मंगलवार देर रात नवा रायपुर स्थित मेफेयर रिसॉर्ट में झारखंड के नेताओं से मिलने पहुंचे थे। वहां उन्होंने झारखंड के मौजूदा संकट पर बात की। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि वे सभी एकजुट हैं। झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार को कोई खतरा नहीं है। यहां रिसॉर्ट में झारखंड की सत्ताधारी महागठबंधन के 32 मंत्री और विधायक डेरा डाले हुए हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।