सीएम भूपेश का कटाक्ष… भगवत आए हैं तो वो छत्तीसगढ़िया संस्कृति को आत्मसात करें
file photo

0 गौठान, गौ सेवा और कौसल्या धाम भी देखने को बोले

विशेष संवादाता, रायपुर
संघ प्रमुख मोहन भगवत को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के गौठान और भगवन राम के ननिहाल कौशल्याधाम और प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यों को देखने का न्योता दिया है। अपने सियासी अंदाज़ में सीएम ने कहा आरएसएस और भाजपा कभी गाय तो कभी राम के नाम पर वोट की राजनीती करती रहती है। संघ प्रमुख मोहन भगवत को मेरा निमंत्रण है कि वो आए हैं तो हमारे गौठान और वहां की जा रही गौ सेवा देखें। सिर्फ आक्रामकता और गाय और राम को सियासत के लिए नहीं बलकि छत्तीसगढ़ की संस्कृति को भी देखें, समझें इसे आत्मसात करें। श्री बघेल ने कहा भाजपा और आरएसएस की समन्वय बैठक की बड़ी ही व्यापक तैयारी की गई है। संघ और बीजेपी के सभी बड़े नेताओं की उपस्थिति रहेगी ऐसे में उन्हें हमारा काम देखना चाहिए। राम का सर्वव्यापक रूप सभी को प्रसन्न करता है, पुरे रामायण में वे एक बार ही क्रोधित हुए हैं। लेकिन सियासत के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम को हमेशा धनुष के साथ दिखाना गलत है। हमारे छत्तीसगढ़ में और यहाँ की संस्कृति में वे रचे-बेस हैं और यही सब आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत को देखने के लिए मई आमंत्रित करता हूँ।


रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।