रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 जून को कलेक्टरों कांफ्रेंस करेंगे। वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी 28 कलेक्टरों से चर्चा करेंगे, इसके लिए सीएम सचिवालय ने 23 सूत्रीय एजेंडा तैयार किया है।
वीसी 10 जून को सुबह साढ़े ग्यारह बजे शुरू होगी। और दोपहर बाद तक चलेगी।

23 सूत्रीय एजेंडा पर चर्चा


कलेक्टरों को 23 सूत्रीय एजेंडा भेज दिया गया है। इनमें नरवा-गरूवा, लोक सेवा गारंटी, अंग्रेजी मीडियम स्कूल, हाॅट बाजार क्लीनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, वनोपज, धान की बजाए अन्य फसल उत्पादन, ग्रामीण और भूमिहीन मजदूरों को चिन्हांकन, गरीबों और प्रवासी मजदूरों को जाॅब कार्ड, राशन कार्ड आदि प्रमुख हैं।


इसके अलावे भी जिले की स्थिति से जुड़े प्वाइंट तैयार किए जा रहे हैं, जिस बारे सीएम कलेक्टरों से सवाल-जवाब कर सकते हैं। कलेक्टर कांफ्रेंस के लिए सीएम सचिवालय दिन-रात काम कर रहा है।

See also  मुख्यमंत्री तीरथ के भगवान राम से प्रधानमंत्री मोदी की तुलना पर भड़की कांग्रेस, जानिए छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव ने क्या कहा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।