एक और इंजेक्शन की सामान्य बिक्री पर कलेक्टर ने लगाया प्रतिबंध, कालाबाजारी रोकने के लिए कमेटी गठित
एक और इंजेक्शन की सामान्य बिक्री पर कलेक्टर ने लगाया प्रतिबंध, कालाबाजारी रोकने के लिए कमेटी गठित

कोरबा। कोरोना संक्रमित मरीजोें को रेमडीसीवीर के विकल्प के रूप इस्तेमाल होने वाली Tocilizumabe इंजेक्शन की सामान्य बिक्री पर रोक लगा दी गई है। अब इस दवा की बिक्री के लिए निगरानी समिति का गठन किया गया। जिसमें बतौर अध्यक्ष अपर कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया होंगी।

कलेक्टर किरण कौशल ने आदेश जारी करते हुए लिखा है कि बाजार के मेडिकल दुकानों में उपलब्ध Tocilizimabe इंजेक्शन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाता है। Tocilizumabe को कोरोना संक्रमित मरीजो के लिए ही उपयोग में लाया जाएगा।

रेमडीसीवीर का विकल्प है यह इंजेक्शन

एक जानकारी के मुताबिक Tocilizumabe जीवन रक्षक रेमडीसीवीर के विकल्प के रूप में उपयोग किया जा रहा है। इसे देखते ही सभी मेडिकल दुकानों में इसकी सामान्य बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने के लिए अपर कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया की अध्यक्षता में 4 लोगों का कमेटी गठित किया है। कलेक्टर के जारी आदेश में इस टीम में डॉ प्रिंस जैन एमडी मेडिसिन, डॉ प्रितेश मसीह एमडी मेडिसिन एवं डॉ विशाल राजपूत एमडी मेडिसिन को रखा गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।