बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के 50 वर्ष पूरे होने पर वीर सैनिकों का कांग्रेस ने किया सम्मान
बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के 50 वर्ष पूरे होने पर वीर सैनिकों का कांग्रेस ने किया सम्मान

रायपुर। बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के 50 वर्ष पूरे होने पर इस युद्ध में शामिल वीर सैनिकों का आज प्रदेश कांग्रेस द्वारा सम्मान किया गया। जो वीर सैनिक दिवंगत हो चुके हैं, उनकी वीर नारियों तथा परिजनों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम 50 वर्ष आयोजन समिति के संयोजक प्रवीण डाबर, ब्रिगेडियर प्रदीप यदु उपस्थिति थे। कार्यक्रम को प्रवीण डाबर, ब्रिगेडियर प्रदीप यदु ने संबोधित किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इस मौके पर कहा कि पूर्व सैनिकों का सम्मान करते हुये कांग्रेस पार्टी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही है। इतिहास साक्षी है कि देश की आजादी से लेकर देश के नवनिर्माण में कांग्रेस के नेताओं गांधी, नेहरू, शास्त्री, इंदिरा और अन्य के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता। देश की आइरन लेडी इंदिरा गांधी के साहस और उनकी दृढ़ता के कारण भारत ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश का निर्माण किया, जो लोग केन्द्र की सरकार में बैठकर कह रहे कि कांग्रेस ने 70 सालों में कुछ नहीं किया। उन्हें बांग्लादेश के संग्राम का याद करना चाहिये।

इन वीर सैनिकों का किया गया सम्मान

इस अवसर पर 1971 के वीर सैनिक कर्नल अविनाश सिंह, अरूण कुमार दुबे, आरपी पांडेय, वी.जी. तामस्कार, जय रंजन वीके, सैय्यद निजाम, गेन चांद, बनवारी लाल, एस.के झा, प्रहलाद शर्मा, शंकर सोनवानी, अभिलाष बहादुर सिंह, देव नारायण साहू, जगदीश प्रसाद यादव, ज्ञान शंकर मिश्रा, उमा शंकर साहू, बलवंत सिंह, शोभनाथ पांडेय, गंगाजल कुलदीप, धन्ना लाल वैद्य, नरिंदर सिंह बाल, बलदेव प्रसाद, देबलाल हलधर, भंण्डारी राम, राम कुमार पांडेय, मुसादीलाल शर्मा, ज्ञान शंकर मिश्रा को सम्मान किया गया।

 वहीं दिवंगत हो गए सैनिकों की बेवाओं को वीर नारी के नाम से संबोधित करते हुए इन्हे भी सम्मानित किया गया। इनमें सुशीला बाई, रूखमणी बाई सोनी, प्रेमलता देवी, विमला साहू, गौरी बाई, सुरजीत कौर, कमल वर्मा, गुरूचरन कौर, कमला देवी, बाल कुमारी थापा, रवनीत कौर, मोंगरा चंद्राकर, पुर्णिमा देवी, विजया प्रधान, गनेषी माधवी, केशर बाई पाठक, सय्यदा के., राम दुलारी नायक, बैशाखा देवी, उर्मिला शर्मा, धर्माथ, इंदिरा चौहान, फुलकुवंर मेहता, सन बाई, कल्पना यादव शामिल हैं।

 
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री अमरजीत चावला, योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, रायपुर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी, शिवसिंह ठाकुर, महमूद अली, प्रकाशमणी वैष्णव, सहित बड़ी संख्या में कांगेसजन उपस्थित थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।