नई दिल्‍ली। कांग्रेस में अध्‍यक्ष पद के लिए चुनाव को लेकर पार्टी हाईकमान ने 28 अगस्त को वर्किंग कमेटी की मीटिंग बुलाई है, जिसमें अध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय की जाएगी। कहा जा रहा है कि नेतृत्व ने अध्यक्ष के चुनाव को एक महीने तक टालने का विचार किया है।

फिलहाल कांग्रेस ने जो शेड्यूल तय किया है, उसके मुताबिक 21 सितंबर तक नए अध्यक्ष का चुनाव हो जाना चाहिए। लेकिन मौजूदा स्थितियों में यह टलता दिख रहा है। अब चर्चा है कि अध्यक्ष का चुनाव अक्टूबर के अंत तक यानी दिवाली के बाद हो सकता है।

कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि इस मामले में आखिरी फैसला तो कांग्रेस वर्किंग कमेटी को ही लेना है। अध्यक्ष पद का चुनाव टालने की एक वजह यह भी है कि 10 से 25 सितंबर के दौरान पितृ पक्ष लग रहा है। ऐसे में कांग्रेस इससे बचना चाहती है और अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीखों को ही टालने पर विचार कर रही है।

See also  Rahul Gandhi: कांग्रेस अधिवेशन को आज संबोधित करेंगे राहुल गांधी, दोपहर 1.50 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देंगे समापन भाषण

ऐसे में किसी भी विवाद की स्थिति को कांग्रेस नेतृत्व खत्म करना चाहता है। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि पहले ही तय कर लिया जाए कि कौन चुनाव में उतरेगा और उस पर सभी की सहमति बन जाए। उसके बाद ही चुनाव का शेड्यूल जारी किया जाए।

फिलहाल कांग्रेस का फोकस इस बात पर है कि सितंबर में भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण की शुरुआत मजबूती से हो जाए। इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। चर्चाएं यहां तक हैं कि इस यात्रा के सफल होने के बाद गांधी परिवार से ही किसी नेता को अध्यक्ष पद के लिए राजी किया जा सकता है। सबसे ज्यादा जोर राहुल गांधी को लेकर ही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।