कांग्रेस का दीपावली गिफ्ट : बढ़ती महंगाई के विरोध मे पार्टी ने बांटा आधा लीटर पेट्रोल और डिब्बे में मिठाई की जगह दी सब्जियां
कांग्रेस का दीपावली गिफ्ट : बढ़ती महंगाई के विरोध मे पार्टी ने बांटा आधा लीटर पेट्रोल और डिब्बे में मिठाई की जगह दी सब्जियां

रायपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा लगातार बढ़ती महंगाई और डीजल पेट्रोल के मूल्य मे वृद्धि के विरोध में आज राजधानी रायपुर के सिटी कोतवाली चौक पर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मोटर सायकिल चालकों को रोककर उनकी पेट्रोल टंकी में आधा लीटर पेट्रोल दिवाली के मौके पर उपहार दिया गया। साथ ही मिठाईयों के डिब्बे में मिठाई की जगह आलू , प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, लहसून आदि डालकर उपहार स्वरूप राहगीरों को दिया गया।

शहर कांग्रेस प्रवक्ता दिलशाद हुसैन ने बताया कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते बढती महंगाई के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पेट्रोल और सब्जियां बांटकर अनोखे तरीके से विरोध किया गया। साथ ही “बहुत हुई महंगाई की मार – बस करो मोदी सरकार” के नारे लगाये गये।

इस प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, कामरान अंसारी, सतनाम सिंह पनाग, बंटी होरा, देव दीवान कुर्रे, ब्लॉक अध्यक्ष सुमीत दास, दीपा बग्गाा, दिनेश ठाकुर, बाकर अब्बास, आमिर खान समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ को तीन नए मेडिकल कॉलेज की सौगात : कोरबा, महासमुंद और कांकेर में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।