धर्मातंरण मामला: पुरानी बस्ती थाने में पादरी से मारपीट और उत्पात करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। Conversion In Raipur। धर्मातंरण मामले में पुरानी बस्ती थाने में पादरी से मारपीट और उत्पात करने वाले दो आरोपी संजय सिंह और मनीष साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब भी पांच आरोपी फरार हैं। बता दें कि पुरानी बस्ती थाने में कल दो पक्षों में हुए विवाद के बाद पुलिस ने दर्ज किया है। मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है।

बताते चलें कि धर्मातंरण की शिकायत को लेकर रविवार को पुरानी बस्ती थाने में बजंरग दल, भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने वहां बैठे पादरी प्रकाश मसीह की जमकर पिटाई कर दी।

मामले में पुलिस ने संभव शाह, विकास मित्तल, मनीष साहू, शुभंगर द्विवेदी, संजय सिंह, अनुरोध शर्मा और शुभम अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज किया था। थाने में हुई इस घटना से नाराज एसएसपी अजय कुमार यादव ने थाना प्रभारी यदुमणी सिदार को हटा दिया था। हालांकि, शासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय यादव का ट्रांसफर पुलिस हेडक्वार्टर में कर दिया, उनकी जगह दुर्ग से एसपी प्रशांत अग्रवाल को लाया गया है।

See also  World Wetlands Day : जानिए क्या है ? विश्व आर्द्रभूमि दिवस और क्यों मनाया जाता है ?

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।