टीआरपी डेस्क। उत्तराखंड सरकार ने कल से जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क को खोलने की अनुमति दे दी है। राज्य सरकार की इस पहल के बाद पार्कप्रेमियों को काफी राहत मिलने वाली है।

बता दें कि कोरोनावायरस लॉकडाउन की वजह से देश के सभी टाइगर रिजर्व व नेशनल पार्क लम्बे समय से बंद थे। लेकिन इसी बीच उत्तराखंड सरकार ने जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क को खोलने का ऐलान किया है।

फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल चीफ कंसरवेटर जयराज ने बताया कि पार्क आने वाले लोग बिजरानी, पखरो, ढेला और झिरना जोन जा सकते हैं। ढिकाला जोन फिलहाल बंद रहेगा। वहीँ 15 नवंबर तक पार्क में नाइट स्टे पर पाबंदी रहेगी।

See also  मैं तुम्हारे बिना नहीं रह पाऊंगा,'दीदी'... आप मुझे क्षमा नहीं करते हैं, तो मैं जीवित नहीं रह पाऊंगी - सोनाली गुहा

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।