ब्रेकिंग: तेज़ सिर दर्द, बहरापन और मुंह सूखना ये हैं कोरोना के नए लक्षण, कोविड टास्कफोर्स ने किया अलर्ट

नई दिल्ली/रायपुर। देश में मंगलवार को 42,530 मरीज मिले, जबकि बीते 24 घंटे में 36,552 संक्रमितों ने इस बीमारी को मात दी, जबकि 561 की मौत हो गई। एक्टिव केस की संख्या में 5,396 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अब 4.04 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

सबसे ज्यादा चिंता केरल को लेकर है। यहां मंगलवार को 23,676 नए केस आए। राज्य के एक्टिव केस में भी 9,959 का बड़ा उछाल आया है। अब यहां 1.73 लोगों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में 142 संक्रमित,दो की मौत

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 21 पॉजिटिव बस्तर जिले में मिले हैं। मंगलवार को 40412 सैंपल की जांच में 142 पॉजिटिव मिले और 2 मरीजों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को सबसे अधिक 21 पॉजिटिव बस्तर जिले में मिले हैं।

जांजगीर-चांपा में 17, बीजापुर में 15, जशपुर व कांकेर में 9-9, रायपुर, धमतरी व बिलासपुर में 8-8, बेमेतरा, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, बलरामपुर और दंतेवाड़ा में 1-1 संक्रमित मिले हैं। बलरामपुर और धमतरी जिलों में एक-एक मरीज की मौत भी हुई है।

See also  TRP Special: अफ़ग़ानिस्तान दुनिया का ऐसा देश जिस पर आज तक कोई राजा नहीं कर सका हुकूमत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।