नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। स्वास्थ्य मंंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक ​पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9304 नए केस मिले हैं जबकि 260 मरीजों को जान गंवानी पड़ी है।


नए मामले सामने आने के साथ ही देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख 16 हजार 919 हो गई है। स्वास्थ्य मंंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अब 106737 एक्टिव केस हैं। कोरोना महामारी से अब तक 6075 मरीजों की मौत हो गई है और 104106 लोग ठीक हो चुके हैं।

सबसे ज्यादा मौत के मामलों में महाराष्ट्र में आए हैं। महाराष्ट्र में अबतक कोरोना वायरस से 2587 लोगों की जान जा चुकी है, इसके बाद गुजरात में 1122, मध्य प्रदेश में 371, दिल्ली में 606, पश्चिम बंगाल में 345, उत्तर प्रदेश में 229, राजस्थान में 209, तमिलनाडु में 208, तेलंगाना में 99 और आंध्र प्रदेश में 68 मामले आए हैं। कर्नाटक में अब तक 53 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है, वहीं पंजाब में 47, जम्मू कश्मीर में 34 और छत्तीसगढ़ में 02 मौत हो चुकी है।

See also  CG News: राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, छत्तीसगढ़ में एक साथ मिलेगा 3 माह का राशन

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।