ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में कोरोना ने तोड़ा रिकार्ड, 24 घंटे में 10 हजार के करीब नए मरीज, 53 की मौत, अकेले रायपुर में ही 36 ने दमतोड़ा
ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में कोरोना ने तोड़ा रिकार्ड, 24 घंटे में 10 हजार के करीब नए मरीज, 53 की मौत, अकेले रायपुर में ही 36 ने दमतोड़ा

रायपुर। कोरोना संक्रमण के मामले में देश के शीर्ष 3 राज्यों में शामिल छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना ने हाहाकर मचा दिया है। सरकार के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों मेेेें प्रदेश में कुल 9921 नए मरीज मिले हैं।

वहीं प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़ों ने पिछले सारे रिकार्ड को तोड़ दिया है। आज कुल 53 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है अकेले रायपुर में ही 36 मरीजों की मौत हुई है।

मंगलवार देर शाम तक सर्वाधिक 2821 मरीज रायपुर में मिले हैं। दुर्ग जिले में 1838 और राजनांदगांव 940 में नए मरीजों की पहचान हुई है।

देखें जिलेवार आंकड़ा कहां कितने मरीज

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।