दिसंबर तक 18+ वाली पूरी आबादी को कैसे लगेगा कोरोना टीका, सरकार ने बताया पूरा प्लान
दिसंबर तक 18+ वाली पूरी आबादी को कैसे लगेगा कोरोना टीका, सरकार ने बताया पूरा प्लान

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का कहर अब भी जारी है। एक-दो दिन की कमी के बाद गुरुवार सुबह तक एक बार फिर से देश में कोरोना वायरस के नए मामले 3.5 लाख के बेंचमार्क को पार कर गए हैं। भारत में एक बार फिर से 24 घंटे में कोरोना के मामले 3.62 लाख से अधिक आए हैं। इसी दौरान कोविड से 4126 लोगों की मौतें भी हुई हैं।

हालांकि, बीते दिन की तुलना में आज मौत का आंकड़ा थोड़ा कम है। मगर नए केस में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है।स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में आज कोरोना वायरस के 362,406 नए केस मिले, जबकि इसी दौरान 4,126 लोगों की मौत हुई।

देश में फिलहाल 3704099 से अधिक एक्टिव केस हैं, वहीं 19382642 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। यहां ध्यान देने वाली बात है कि अभी भारत में जितने कोरोना केस और मौतें हो रही हैं, उसके सामने अमेरिका-ब्राजील जैसे देश काफी पीछे हैं। यानी भारत में अभी सबसे अधिक लोगों की मौतें हो रही हैं और नए केस भी मिल रहे हैं। देश में सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में आ रहे हैं।

See also  12वीं हिंदी पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बिलासपुर से दबोचा गया वेणु जंघेल…

एक सप्ताह के भीतर टूटा मौत का रिकॉर्ड

बुधवार को भारत में बीते चौबीस घंटों के भीतर मौतों और कोरोना की जांच का रिकॉर्ड टूट गया था। देश में बुधवार को सबसे ज्यादा 4205 मरीजों की मौत हुई जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। साथ ही, एक दिन में रिकॉर्ड 19,83,804 जांचें हुईं।

भारत में कोरोना की दूसरी लहर इतना कहर बरपा रही है कि एक दिन के भीतर हुई मौतों का रिकॉर्ड मात्र पांच दिन में टूट गया। भारत में सात मई को 4194 मरीजों की मौत हुई थी जो एक दिन में सर्वाधिक मौत का रिकॉर्ड था। अब बुधवार को देश में एक दिन के भीतर 4205 मौतें हुईं जिससे मौत का पिछला रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।