भारत में कोविड के मामलों में 10.7 फीसदी का उछाल, पिछले 24 घंटे में आए 37,379 नए कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली/रायपुर। भारत में त्योहारों का समय आ गया है और प्रशासन को चिंता है कि ऐसे समय में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ सकते हैं। हालांकि भारत में एक्टिव मामलों की संख्या अब भी 3 लाख के नीचे हैं लेकिन हर रोज बढ़ रहे मामलों ने चिंता भी बढ़ा दी है। फिलहाल देश में कोरोना के 2,75,224 मामले हैं। ये 196 दिनों के सबसे कम एक्टिव केस हैं।

वहीं रिकवरी रेट की बात करें तो देश में अभी 97.86 प्रतिशत रिकवरी रेट है। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में 28, 246 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। देश में कुल 3,30,43,144 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह भी अभी तीन प्रतिशत से कम है। सकारात्मकता दर 98 दिनों में सबसे कम 1.70 प्रतिशत है। वहीं दैनिक सकारात्मकता दर भी 1.76 प्रतिशत बना हुआ है. यह भी 32 दिनों में सबसे कम है।

See also  BREAKING: 2 फरवरी को जारी होगी CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाओं की डेटशीट

छत्तीसगढ़ में हर तीसरे दिन एक की मौत

छत्तीसगढ़ में अभी भी रोजाना 30 से अधिक लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं और हर तीसरे दिन एक जान जा रही है। बुधवार को बड़े बचौली, जिला दंतेवाड़ा में एक 25 साल की युवती की मौत हो गई। यह सिर्फ कोरोना से पीडि़त थी, दूसरी कोई और बीमारी नहीं थी।

इन जिलों में मौतें


कोरबा 3, जांजगीर चांपा 3, दुर्ग 2, कोरिया 1, राजनांदगांव 1

24 घंटे में 30 मरीज मिले, 27 मरीज स्वस्थ

प्रदेश में रोजाना औसतन 30 मरीज मिल रहे हैं। 24 घंटे में 30 मरीज रिपोर्ट हुए, जिसमें सर्वाधिक 5 मरीज कोंडगांव में, 4 मरीज जांजगीर चांपा में, रायपुर समेत बिलासपुर, मुंगेली में 3-3 मरीज मिले। वहीं 27 मरीजों ने कोरोना को मात दी। मगर, अभी भी एक्टिव मरीजों की संख्या 285 बनी हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।