नई दिल्ली। Corona: चीन सहित दुनिया के कई देशों में तैजी से फैल रही कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए मंगलवार राजधानी दिल्ली सहित सभी प्रदेशों में क्वीक एक्शन के लिए मॉक ड्रिल शुरू किया गया।

आज देशभर के कोविड हेल्थ सेंटर्स पर मॉक ड्रिल शुरू हो गई है। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को मॉक ड्रिल की समीक्षा के लिए सफदरजंग अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों से बातचीत की। ऑक्सीजन सप्लाई और वेंटिलेटर को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया।

स्वास्थ्य मंत्री ने वहां के अस्पतालों में कोरोना को लेकर की गई तैयारियों की जांच कर रहे हैं। वहीं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने भी लोगों से मास्क पहनने की अपील की है। बता दें कि 2020-21 में इन चीजों की भारी कमी हुई थी। ऐसे में केंद्र सरकार इन व्यवस्थाओं को पुख्ता रखना चाहती है।

See also  चीन में जहां मिला था covid-19 का पहला मामला वहां पहुंची WHO की टीम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।