राहत: काबू में कोरोना, 2840 नए संक्रमित 4961 ने दी मात, 67 मरीजों की मौत
image source : google

रायपुर। छत्तीसगढ़ कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार कम होती दिख रही है। मंगलवार शाम तक प्रदेश में 3506 नए मरीजों की पहचान हुई है इससे दोगुने 7443 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।

आज प्रदेश में 77 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि प्रदेश में कोरोना की रिकवरी रेट 92 प्रतिशत तक पहुंच गई है, साथ ही मौतों का आंकड़ा भी कम होता जा रहा है।

आज सर्वाधिक 238 मरीज रायगढ़ जिले में मिले हैं वहीं 12 लोगों की मौत हुई है। राहत वाली बात ये है कि आज से राजधानी में सभी दुकानों को शर्तों के साथ खोले जाने की अनुमति दी गई है। आज रायपुर जिले में 209 मिले है वहीं 7 मरीजों की मौत हुई है।

देखें जिलेवार आंकड़ा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।