राहत: कोरोना के नए केस सिर्फ 18 हजार, एक्टिव मामले अब 2.27 लाख

नई दिल्ली/रायपुर। भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले बढ़ जा रहे हैं तो किसी रोज केस कम हो रहे हैं।  बीते 24 घंटे में 24 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जबकि 234 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं, 25 हजार 455 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। इधर केरल में कोरोना के मामलों में मामूली कमी देखी गई है।

केरल अब भी बना हॉटस्पॉट

केरल में पिछले 24 घंटे में 13 हजार नए संक्रमित मरीज मिले हैं और 95 लोगों की मौत हुई है। केरल में एक्टिव मरीजों की संख्या अब भी ज्यादा है। आईसीएमआर के मुताबिक, देश में 50 फीसदी से ज्यादा कोरोना के मामले सिर्फ केरल राज्य में है। वहीं, दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां कोरोना के दैनिक मामले करीब तीन हजार के आसपास निकल रहे हैं। पिछले एक दिन में यहां पर कोरोना से पचास लोगों ने दम तोड़ दिया है। 

See also  ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में अंतर राज्यीय बस सेवा दो दिनों के लिए बंद,बार्डर में आने वाले मरीजों की हो रही स्क्रीनिंग

छत्तीसगढ़ में 22 नए मरीजों की पहचान

राहत की बात है कि छत्तीसगढ़ में भी कोरोना की रफ्तार अब थमने लगी है, अलग अलग जिलों मिल रहे मरीजों की संख्या में कमी आई है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 22 नए मरीजों की पहचान की गई है, वहीं 45 मरीज इस वायरस को मात देकर घर लौटे हैंं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।