कोरोना अपडेट: भारत में पहली बार एक दिन में 4200 लोगों की मौत
कोरोना अपडेट: भारत में पहली बार एक दिन में 4200 लोगों की मौत

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर से भारत अब भी खौफजदा है। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में बीते एक-दो दिनों से कमी देखी जा रही है, मगर मौतों की बढ़ती संख्या से अब भी टेंशन कायम है।

भारत में कोरोना से होने वाली मौतों ने अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और ऐसा पहली बार है जब देश में एक दिन में 4200 लोगों ने जान गंवाई है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले 3.48 लाख हो गए और इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,33,40,428 हो गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 3,48,529 नए मामले सामने आए और 4200 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,54,227 हो गई।

दो महीने तक लगातार वृद्धि के बाद उपचाराधीन मामले कम होकर 36,99,665 हो गए, जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.16 प्रतिशत है, जबकि संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 82.75 प्रतिशत है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।